प्राथमिक विद्यालय के अंदर मिली घायल युवती।
- फोटो : संवाद।
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव स्थित पूरे मितान प्राथमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार सुबह एक युवती मरणासन्न अवस्था में मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। बृहस्पतिवार की सुबह जब प्राथमिक विद्यालय पूरे मितान जगन्नाथपुर के अध्यापक मनोज कुमार ने स्कूल का दरवाजा खोला तो अंदर एक युवती खून से लथपथ हालत में पड़ी मिली। यह देख उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस द्वारा युवती की पहचान निशा सरोज पुत्री मेवालाल, निवासी भारतगढ़, थाना संग्रामगढ़ के रूप में की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और युवती के विद्यालय में मिलने के कारणों की छानबीन की जा रही है।