फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: हनुमान मंदिर के सामने से निकला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा कोतवाली क्षेत्र के शेखूपुर में मुहर्रम के दसवीं पर शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ताजिया का जुलूस निकाला गया। जुलूस मार्ग के चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन


शेखूपुर में वर्ष 2012 में एक बंदर की मौत के बाद ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक हनुमान मंदिर का निर्माण किया था। कुंडा विधायक राजाभैया के पिता उदय प्रताप सिंह मंदिर पर हर वर्ष मुहर्रम के दिन हनुमान चालीसा पाठ और भंडारे का आयोजन करते हैं।
वर्ष 2013-14 में मुहर्रम जुलूस और भंडारा साथ-साथ आयोजित होने पर स्थिति बिगड़ गई थी। हालांकि इस बार प्रशासन ने भंडारा कार्यक्रम पर रोक लगा दिया।
तनाव की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने बृहस्पतिवार को उदय प्रताप सिंह व 13 समर्थकों के खिलाफ नजरबंद की कार्रवाई की। शुक्रवार की सुबह पुलिस फोर्स की उपस्थिति में उदय प्रताप सिंह ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

पुलिस बल की निगरानी में फिर से नजरबंद कर दिया गया। सीओ कुंडा शिव नारायण वैस सुबह से ही पुलिस फोर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था का मोर्चा संभाले रहे। मंदिर में पूजा-अर्चना के ताजिया जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन




मुहर्रम पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शेखूपुर में पुलिस फोर्स तैनात रही। स्थानीय लोगों का सहयोग भी प्राप्त हुआ।

बृजनंदन राय, एएसपी पश्चिमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें