फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: डेढ़ हजार की आबादी आधा किमी दूर से लाती है पानी

विज्ञापन
पृथ्वीगंज नगर पंचायत के नमक शायर में पानी के लिए हैंडपंप पर जुटे लोग। संवाद
विज्ञापन
नगर पंचायत के मतुई नमकशायर में खारे पानी की समस्या सालों से बरकरार है। कई हैंडपंप खराब पड़े हैं। शिकायत के बाद हैंडपंपों को दुरुस्त नहीं कराया गया। यहां के करीब डेढ़ हजार लोगों को आधा किमी दूर जाकर चरवरा में लगे सबमर्सिबल से पानी लाना पड़ता है।
विज्ञापन

नगर पंचायत पृथ्वीगंज में शिव नायकपुर, पृथ्वीगंज बाजार, राजापुर समेत 15 वार्ड हैं। नगर पंचायत क्षेत्र की आबादी करीब 22 हजार है। जमुआरी व नमक शायर में खारे पानी की समस्या है। जिस कारण भीषण गर्मी में लोगों को अधिक परेशानी हो रही है।
वर्जन
गांव में सालों से पेयजल समस्या है। खारे पानी के कारण लोग आधा किमी दूर से पानी भरकर अपनी प्यास बुझाते हैं। पानी की टंकी तीन साल से बनी है लेकिन आपूर्ति नहीं हो सकी। - राजेंद्र बहादुर सिंह, सभासद मतुई नमक शायर
विज्ञापन

..........
डेढ़ हजार लोगों को पेयजल के लिए आधा किमी चक्कर काटना पड़ता है। पानी की टंकी से आपूर्ति नहीं हो सकी है। जिस कारण अधिक दिक्कत होती है। - सुरेंद्र कुमार, मतुई नमक शायर
.........
कई हैंडपंप खराब हैं। जिन्हें सुधारा नहीं जा सका है। चरवरा में लगे सबमर्सिबल से पानी ढोकर लाना पड़ता है। - मदन सिंह, मतुई नमक शायर
वर्जन:-
पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन जल्द बिछाई जाएगी। टेंडर प्रक्रिया चल रही है। पानी की टंकी के संचालन के लिए पत्र भेजा गया है। जल्द ही लोगों को खारे पानी की समस्या से निजात मिलेगी।
रिचा यादव, ईओ नगर पंचायत पृथ्वीगंज

पृथ्वीगंज नगर पंचायत के नमक शायर में पानी के लिए हैंडपंप पर जुटे लोग। संवाद

पृथ्वीगंज नगर पंचायत के नमक शायर में पानी के लिए हैंडपंप पर जुटे लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें