फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 15 Jun 2019 12:04 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो,प्रतापगढ़
विज्ञापन
hanged
विज्ञापन
रखहा। कंधई इलाके में एक किशोरी ने गुरुवार देर रात कमरे के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के बीघा निवासी रामचरण सरोज की 17 वर्षीय पुत्री पिंकी बृहस्पतिवार की रात 9 बजे खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह जब वह 8 बजे तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजन परेशान हो गए। उसकी  मां ने काफी देर तक कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। खिड़की से झांकने पर किशोरी का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। घरवालों ने तत्काल घटना की जानकारी कंधई पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा। पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा की मौत को लेकर परिजन कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें