फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सांगीपुर में पांच करोड़ की लागत से बनेगा मिनी स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। लालगंज के सांगीपुर में पांच करोड़ की लागत से मिनी स्टेडियम का निर्माण होगा। इसके लिए जमीन भी चिह्नित कर ली गई है। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से 32 किमी दूर लालगंज तहसील क्षेत्र में युवाओं को खेलने के लिए स्टेडियम नहीं है। युवाओें को प्रशिक्षण लेने के लिए शहर स्थित स्टेडियम आना पड़ता है। यहां शहर के युवा खिलाड़ियों की भीड़ रहती है। ग्राउंड भी खेलों के मुताबिक अपर्याप्त है। ऐसे में गांवों की खेल प्रतिभाओं को मौका नहीं मिलता है। खिलाड़ियों को निराश होना पड़ता है।
जिला युवा कल्याण विभाग ने लालगंज के सांगीपुर ब्लाॅक में मिनी स्टेडियम के लिए भूमि चिह्नित कर शासन के पास अपनी रिपोर्ट भेज दिया है। जिला युवा कल्याण अधिकारी सुमित सिंह ने बताया कि मिनी स्टेडियम का निर्माण जनवरी से शुरू हो जाएगा। रामपुर खास से विधायक आराधना मिश्रा भी स्टेडियम निर्माण के लिए शासन को पत्र लिख चुकी है।
विज्ञापन

मिनी स्टेडियम के निर्माण से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभाओं को संवारने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। वह गांव में ही रहकर कुशल प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें