फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सड़क किनारे खेल रही बच्ची को बचाने में चली गई अधेड़ की जान, ट्रक ने कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क किनारे खेल रही बच्ची को बचाने के चक्कर में अधेड़ ट्रक की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

लोहिया नगर निवासी सुरेंद्र सिंह (56) रोजी-रोटी के लिए कोलकाता में व्यवसाय करते थे। करीब एक माह पहले वह गांव आए थे। शुक्रवार को उनको बनारस जाना था। सुबह करीब 10 बजे घर से बाहर निकले तो भाई की नातिन को सड़क के बीच खेलते हुए देखा। इसी बीच सामने से ट्रक आ रहा था।
विज्ञापन

ट्रक से बच्ची को बचाने के लिए सुरेंद्र सड़क की तरफ दौड़ पड़े। हादसे में मासूम बच्ची बाल-बाल बच गई लेकिन वह ट्रक की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक के दोनों बेटे कोलकाता में रहते हैं। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता के मौत की जानकारी पर बेटे घर के लिए निकले हैं। थाना प्रभारी आनंदपाल सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें