Pratapgarh News : बेल्हा देवी धाम में पहचान छिपाकर दूसरे धर्म की युवती से शादी कर रहे प्रयागराज के मतलूब को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान मंदिर के पुजारी को शक हुआ। पूछताछ हुई और आधार कार्ड देखा गया तो मामले का खुलासा हुआ।
बेल्हा देवी धाम में पहचान छिपाकर दूसरे धर्म की युवती से शादी कर रहे प्रयागराज के मतलूब को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान मंदिर के पुजारी को शक हुआ। पूछताछ हुई और आधार कार्ड देखा गया तो मामले का खुलासा हुआ। पुजारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मंदिर के मुख्य पुजारी अजीत नगर निवासी मंगला प्रसाद के मुताबिक, सुबह करीब 11.30 बजे वह परिसर की गतिविधियां देखने निकले थे। तभी घाट के किनारे एक युवती व अधेड़ व्यक्ति माला पहनाकर शादी करते दिखे। दोनों की उम्र में काफी अंतर दिखा। शंका होने पर पूछताछ करने लगे तो युवती ने खुद को प्रयागराज के मलाका निवासी बताया। अधेड़ ने अपने को युवती का पड़ोसी बताया।
घाट पर हंगामा होने लगा। कुछ ही देर में भुलियापुर चौकी प्रभारी महिला आरक्षियों के साथ पहुंचे और दोनों को अपने साथ कोतवाली ले आए। दोनों से पूछताछ की। आरोपी का आधार कार्ड देखा तो उसका नाम मतलूब दर्ज था। थोड़ी ही देर में हिंदू संगठनों से जुड़े लोग भी कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग करने लगे।नगर कोतवाल नीरज यादव ने मंगला प्रसाद की तहरीर पर प्रयागराज के फाफामऊ के समीप चंदापुर निवासी आरोपी मतलूक अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
बीएनएस की धारा 299, 287 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी के बारे में गहनता से छानबीन की जा रही है। युवती को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। - शैलेंद्र लाल, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी
आरोपी ने पहले भी की है दो शादी, पंचर बनाने का करता है काम
कोतवाली पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी मतलूक ने पहले ही दो शादी कर रखी है। वह अपने घर के बाहर हाईवे पर वाहनों का पंचर बनाने का काम करता है। वह अपनी पहचान छिपाकर दूसरे धर्म की युवती से शादी कर रहा था। तभी तो उसने मंदिर पहुंचते ही चंदन लगाया। युवती की मांग भरते हुए माला भी पहना दिया था। करीब एक साल से दोनों संपर्क में थे। प्रयागराज में वे पकड़ लिए जाते। इसलिए बेल्हा देवी मंदिर को शादी के लिए चुना।
युवती का आरोप-शादी के बाद कराता धर्म परिवर्तन
बेल्हा देवी मंदिर में शादी रचाने पहुंचे अधेड़ की हकीकत सामने आने पर युवती उस पर भड़क उठी। बोली कि संपर्क में आने पर वह अपना नाम राजीव ही बताया करता था। आरोपी पहले हिंदू रीति रिवाज से शादी कर रहा था। बाद में उसका धर्म परिवर्तन कराता।