नगर पंचायत मानिकपुर में दो दिवसीय बालि वध मेले का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच मनमोहक झाकियां निकाली गई। जय श्री राम के जयकारे के बीच भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की झांकी का स्वागत किया गया। झांकियों में आस्था की झलक दिखी।
दो दिवसीय मेले का पहले दिन सिद्धपीठ मां ज्वालादेवी धाम से अध्यक्ष महेश मौर्य, प्रबंधक सुनील सोनकर ने शुभारंभ किया। मेले की शुरुआत रामदल की अगुवाई में हुई। पहले प्रमुख झाकियां निकाली गईं।
नगर पंचायत प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल ने राम लीला कमेटी के सदस्यों और कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने राम लक्ष्मण और सीता की आरती उतारी। रंग बिरंगे झालरों से सजीं झांकियाें का आकर्षण देखने लायक था। नगर पंचायत मानिकपुर में रामलीला कमेटी के अलावा कई संगठनों द्वारा झांकियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर आशुतोष जायसवाल, श्याम लाल वर्मा, राम मनोरथ मिश्रा, आकाश कसेरा, दिलीप निषाद, राकेश जायसवाल, राम दुलारे मौर्य, सुधीर सोनकर, राकेश मोदनवाल उपस्थित रहे।