फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: चार दुकानों पर लगाया साढ़े चार हजार जुर्माना

विज्ञापन
जीआईसी के समीप अतिक्रमण हटाने के दौरान लोगों को समझाते पालिका के अ​धिकारी। नपा
विज्ञापन
नगरपालिका की टीम ने मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। श्रीराम तिराहे से राजापाल टंकी तक चले अभियान में सड़कों से दुकानों के अतिक्रमण हटाए गए। चार दुकानों पर साढ़े चार हजार जुर्माना भी लगाया गया। कई जगहों पर जेसीबी से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान पुलिस की टीम भी अलर्ट रही।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे सफाई निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, जेई सिविल योगेंद्र, आरआई राजेश बिंद जेसीबी लेकर टीम के साथ श्रीराम तिराहे पर पहुंचे। अतिक्रमण हटाने के दौरान टीम को दुकानदारों का विरोध भी झेलना पड़ा। नोकझोंक भी हुई। हालांकि पुलिस की टीम ने उन्हें समझाकर शांत कराया।
इसी दौरान रेहड़ी-पटरी वाले अपना सामान समेटने लगे। ठेले वालों ने भी मार्ग से किनारा कर लिया। टीम सड़क पर सजी दुकानों को हटवाते हुए राजापाल टंकी तक पहुंची। इस दौरान करीब 25 गुमटियां हटाई गईं। सफाई निरीक्षक ने बताया कि अभियान जारी रहेगा। दुकानदारों को अतिक्रमण न करने के निर्देश दिए गए हैं।

जीआईसी के समीप अतिक्रमण हटाने के दौरान लोगों को समझाते पालिका के अधिकारी। नपा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें