फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बेटे की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
खुशियों से भरा घर देखते ही देखते मातम में बदल गया। बेटे की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा रविवार शाम कुंडा कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बाजार बाबूगंज के पास हुआ। सवारियों से भरा एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

महेशगंज थाना क्षेत्र के राजपुर विंधन गांव निवासी 52 वर्षीय अनिल कुमार रविवार को प्रयागराज के मंसूराबाद क्षेत्र में अपने बेटे की शादी का कार्ड बांटने गए थे। शाम को वह टेंपो से घर लौट रहे थे कि रास्ते में पुरानी बाजार बाबूगंज के पास कुत्ते को बचाने के चक्कर में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया।
टेंपो में सवार करीब दर्जन भर लोग घायल हो गए, जिनमें अनिल कुमार, कुंडा कोतवाली क्षेत्र के पश्चिम पट्टी बरई निवासी 65 वर्षीय उम्मतुन बीबी और 27 वर्षीय बेटी फातिमा गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को कुंडा सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने अनिल कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि मां-बेटी का इलाज जारी है। मृतक के तीन बेटे और एक बेटी है।
विज्ञापन

16 नवंबर को बेटे विमलेश की तिलक और 24 नवंबर को बरात जानी थी। अनिल कुमार की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर पहाड़ टूट पड़ा। घर में जहां शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब चीख-पुकार और गम का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने टेंपो को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें