फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: नर्सरी में जलभराव रोकने को बनेगी जल निकासी प्रणाली

विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग जिले की नर्सरी में बारिश से होने वाले जलभराव की समस्या का समाधान करेगा। इसके लिए जल निकासी हेतु नालियां और ड्रेनेज प्रणाली बनाई जाएगी। जिले में सात वन रेंज हैं, जिनमें 124.3 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र है। वन विभाग की 21 पौधशालाओं में हर साल 50 लाख से अधिक पौधे तैयार होते हैं। रानीगंज, लालगंज, कुंडा और पट्टी रेंज की सात नर्सरियों में बारिश में जलभराव होता है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से पौधे नष्ट हो जाते हैं। पानी निकालने के लिए पंप लगाने पड़ते हैं या पौधों को स्थानांतरित करना पड़ता है। वन प्रभागीय अधिकारी आशुतोश गुप्ता ने बताया कि टीम रेंजवार सर्वेक्षण कर रही है। जल्द ही इस समस्या के समाधान के लिए एक परियोजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें