फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: दो हफ्ते से ज्यादा खांसी आए तो हो सकती है टीबी

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
अगर दो सप्ताह से अधिक समय से खांसी आ रही है और साथ में बुखार व सीने में दर्द है तो इसे हल्के में न लें। यह टीबी के लक्षण हो सकते हैं। चिकित्सकों का कहना है कि समय रहते जांच कराकर इलाज शुरू होने से मरीजों को छह माह में राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के चेस्ट फिजीशियन डॉ. वकील अहमद ने बताया कि लंबे समय तक खांसी फेफड़ों के संक्रमण, ब्रोंकाइटिस, निमोनिया, टीबी के संकेत हो सकते हैं। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रोजाना 130 से ज्यादा मरीज इन्ही बीमारियों के आ रहे हैं। पहले यह संख्या 70 से 80 होती थी। उन्होंने कहा कि खांसी को नजरअंदाज न करें। तुरंत बलगम की जांच कराएं। टीबी की समय पर पहचान होने से इलाज आसान हो जाता।
विज्ञापन

इनसेट
क्या करें मरीज
- दो हफ्ते से ज्यादा खांसी आने पर बलगम जांच कराएं।
- खांसते समय मुंह पर रुमाल रखें।
- पौष्टिक आहार और पूरी नींद लें।
- टीबी रोगी नियमित दवा का सेवन करें
ये न करें
- खांसी को सामान्य सर्दी समझकर नजरअंदाज न करें।
- इधर-उधर थूके नहीं।
- धूम्रपान और शराब के सेवन से बचें।
- बिना डॉक्टर की सलाह के दवा बंद न करें।
- सर्दी के दिनों में ऊनी कपड़े पहनें।

- गुनगुने पानी का सेवन करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें