फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कोहरे में खड़े ट्रक में पीछे से कंटेनर ने मारी टक्कर, चालक की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज-लखनऊ राजमार्ग एनएच दो पर हथिगवां थाना क्षेत्र के भैरव बाबा के करीब मंगलवार की रात कोहरे के कारण खड़े ट्रक में कंटेनर घुस गया। इससे कंटेनर चालक नरेश नाथ की मौके पर ही मौत हो गई। क्रेन की मदद से तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस उसे बाहर निकाल सकी। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर घर रवाना हो गए। हथिगवां पुलिस के अनुसार भैरव बाबा के पास तकनीकी खराबी के चलते एक ट्रक खड़ा था। उस समय घना कोहरा था। रात में लखनऊ की ओर जा रहा कंटेनर पीछे से खड़े ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कंटेनर का अगला हिस्स क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बिहार प्रांत के महुआ जनपद के वैशाली बिहार के रहने वाले 45 वर्षीय चालक नरेश नाथ की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। चूंकि घटना के बाद कंटेनर का अगला हिस्सा आगे खड़े ट्रक से चिपक गया था। चालक भी स्टेयरिंग और कंटेनर के अगले हिस्से में फंसा हुआ था। जिसे निकालने के लिए पुलिस ने क्रेन मंगवाई। उसकी मदद से कंटेनर को पीछे करने के बाद दरवाजा व अगला हिस्सा तोड़कर शव निकलवाया गया।
पहचान करने के बाद पुलिस ने परिजनों को खबर दी। सूचना मिलने पर रात में ही भांजा रोहित समेत रिश्तेदार पहुंचे। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर घर चले गए। कुंडा सीओ अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि कोहरे के कारण घटना हुई है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

पुलिस ने बहाल कराया आवागमन : राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर हुए हादसे के बाद कुछ देर के लिए आवागमन बाधित रहा।
मौके पर पहुंचे हथिगवां थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने कंटेनर और ट्रक के बिखरे सामान को हटवाकर आवागमन बहाल कराया। हालांकि दोनों वाहन हाईवे के किनारे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें