फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : कार, नीलगाय और बाइक की आपस में भिड़ंत, बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 17 Nov 2025 03:07 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

पट्टी कोतवाली में पट्टी-रानीगंज मार्ग पर पूरे बोधराम मैनहा गांव के निकट कार, नीलगाय तथा बाइक की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। पट्टी की तरफ से आ रही कार के सामने मैंनहा गांव के आगे पेट्रोल पंप के पास अचानक झाड़ियो की तरफ से नीलगाय पट्टी-रानीगंज रोड पर आ गया।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पट्टी कोतवाली में पट्टी-रानीगंज मार्ग पर पूरे बोधराम मैनहा गांव के निकट कार, नीलगाय तथा बाइक की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। पट्टी की तरफ से आ रही कार के सामने मैंनहा गांव के आगे पेट्रोल पंप के पास अचानक झाड़ियो की तरफ से नीलगाय पट्टी-रानीगंज रोड पर आ गया। रानीगंज की तरफ से जा रहे असुढी निवासी विपिन पाल (27) पुत्र राम भुवाल किसी काम से पट्टी जा रहे थे। नीलगाय को बचाने के चक्कर में कार सवार ने जब गाड़ी दूसरी तरफ मोड़ा तो सामने से आ रहे बाइक सवार से भिड़ंत हो गई। हादसे में घायल विपिन को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पट्टी पुलिस ने पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


पहले भी हो चुके हैं कई हादसे

पट्टी-रानीगंज मार्ग पर  सड़क के किनारे जंगली बबूल के वृक्षों का अंबार लगा हुआ है, जिसके कारण ही आए दिन राहगीरों को अपनी जान को हथेली पर रख कर चलना पड़ता है। दो माह पूर्व सारी भवानी के हरी प्रसाद वर्मा प्रधानाध्यापक ठीक उसी स्थान पर नीलगाय से बाइक पर भिड़ गए थे, इन्हें एक माह मेदांता हॉस्पिटल में इलाज करना पड़ा तब जाकर इनकी जान बची। यही फुटपाथ सही रहा होता और सड़क किनारे जंगली झाड़ और वृक्ष न होते तो हो सकता है विपिन पाल की जान बच सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें