फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बाइक के पीछे बैठी महिला पर सांड़ ने किया हमला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलबिला- किशुनगंज मार्ग पर रविवार की शाम सांड़ के हमले में चिलबिला निवासी दुर्गावती की मौत हो गई। वह बेटे के साथ बाइक से दवा लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान सांड़ ने उनपर हमला कर दिया।
विज्ञापन

चिलबिला निवासी 40 वर्षीय दुर्गावती रविवार दोपहर अपने बेटे आशुतोष के साथ बाइक से दवा लेने किशुनगंज गई थीं। वहां से शाम करीब साढ़े छह बजे घर के लिए निकलीं। बेनीपुर-कांपा के बीच में अचानक सड़क किनारे खड़े सांड़ ने बाइक पर पीछे बैठी दुर्गावती पर हमला कर दिया। हमले से बाइक अनियंत्रित हो गई और मां-बेटे सड़क पर गिर गए।
लोगों के दौड़ने पर सांड़ भाग निकला लेकिन हमले में गंभीर रूप से घायल दुर्गावती बेहोश हो गईं। आननफानन में परिजन उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले आए। जहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। पति विवेक बेसुध से हो गए। कुछ देर बाद परिजन महिला का शव अस्पताल से लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें