फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: खेत में घास चर रही भैंस के मुंह में फटा बम

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में घास चर रही भैंस के मुंह में अचानक बम फट गया। बम के तेज धमाके से गांव में दहशत फैल गई। बम फटने से मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज कराया जा रहा है। हालांकि भैंस की हालत नाजुक है। पशुपालक ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के महोखरी गांव निवासी विजय बहादुर पाल ने बताया कि शुक्रवार की सुबह भैंस को खेत में छोड़ा था। चरते हुए भैंस पड़ोसी के खेत में पहुंच गई। आरोप है कि खेत में पहले से बम छिपाया गया था। घास चरते वह बम भैंस के मुंह में फट गया। कोतवाल अभिषेक सिरोही ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम भेजी गई थी। पीड़ित के तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें