फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: 30 बेड का वार्ड तैयार, पटाखे से झुलसे और सांस रोगियों का होगा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली से पहले स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कॉलेज में 30 बेड का अतिरिक्त वार्ड तैयार किया है। यहां पटाखे से झुलसे लोगों के साथ सांस रोगियों का उपचार होगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक पहले शिफ्ट की ड्यूटी शुरू होगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर दो से रात आठ बजे व तीसरी शिफ्ट रात आठ से सुबह आठ बजे तक होगी। प्रत्येक शिफ्ट में एक चिकित्सक और पांच स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
प्राचार्य डॉ. देवजीत शर्मा ने बताया कि पटाखों से झुलसे लोगों के लिए सभी प्रकार की दवाएं और क्रीम उपलब्ध हैं। सांस रोगियों का भी उपचार किया जाएगा।
पटाखा जलाते समय न बरते लापरवाही
मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. हंसराज मौर्या ने बताया कि कई पटाखों से कान के पर्दों पर असर पड़ता है। तेज आवाज वाले पटाखों से दूरी बनाएं रखें।
नेत्र चिकित्सक डॉ. विवेक त्रिपाठी ने बताया कि पटाखों को जलाते समय आंखों का ख्याल भी रखना है। पटाखों की चिंगारी व धूल से आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। चश्मा लगाकर पटाखों को जलाने की कोशिश करें।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के सर्जन डॉ. केके तिवारी ने बताया कि पटाखों से जलने पर हाथ को साफ पानी से धुलें। टूथपेस्ट व किसी प्रकार के तेल का उपयोग न करें। अधिक समस्या होने पर चिकित्सक से सलाह लें।
विज्ञापन

न बरतें लापरवाही
- पटाखे जलाते समय सूती कपड़े पहने।
- पैरों में जूते पहनें, जलन वाले स्थान को 20 मिनट तक पानी से धोएं।
- पटाखे की चिंगारी आंखों में जाने पर साफ पानी से धुलाई करें।

- आंखों को रगड़ने से बचें, संभव हो तो बर्फ से सेकाई करें।
- पटाखा फोड़ते समय कान में रूई लगाएं।

- कान में दिक्कत होने पर तत्काल इलाज कराएं।
- हाथ में लेकर पटाखा न जलाएं।
- पटाखों को कभी भी अपनी जेब में न रखें।

- सिंथेटिक या बहुत ज्यादा लटकते हुए फैंसी कपड़े पहनने से बचें।

- जले स्थान पर टूथपेस्ट, किसी प्रकार का तेल न लगाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें