कोहंडौर। पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने तकनीकी शिक्षा को सफलता का मंत्र बताते हुए सभी के लिए आवश्यक बताया। रामापुर में प्रेमलता इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालाजी संस्थान का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने कहा कि अब डिग्री की कम डिप्लोमा की जरूरत अधिक है।
बरौली मोड़ स्थित रेलवे फाटक के निकट रामापुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पूरे प्रदेश में उपजे बिजली संकट पर सपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने प्रदेश में कानून का राज समाप्त होने और जंगलराज कायम होने की बात कही। पूर्व ब्लाक प्रमुख मंगरौरा प्रदीप कुमार सिंह उर्फ बाले ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि क्षेत्र के बच्चों को डिप्लोमा लेने के लिए अब बाहर के शहरों में नहीं भटकना होगा। प्रेमलता इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालाजी संस्थान के प्रबंधक डॉ. बीडी मिश्र ने कहा कि आईटीआई और पालिटेक्निक और डीफार्मा का प्रशिक्षण वर्तमान समय की आवश्यकता है। प्राचार्य दीपक मिश्र ने स्वागत किया। इस मौके पर मुरलीधर मिश्र, कृष्णाधर मिश्र, राजकुमार शुक्ला, अशोक पांडेय, शिवपूजन पांडेय, देवनारायण पांडेय, संदीप तिवारी, लारा वर्मा, राकेश तिवारी प्रधान, महेंद्र पांडेय, नयन मिश्र आदि मौजूद रहे।