फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बियर बार’ बनी शराब की दुकानों पर छापा

Tue, 29 Jul 2014 05:30 AM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। शहर में देशी और अंग्रेजी शराब की दुकानाें पर जाम छलका रहे लोगों पर रविवार रात प्रशासन ने जोरदार डंडा चलाया। एसडीएम सदर की अगुवई में हुई छापेमारी में लाइसेंस न दिखा पाने पर मॉडल शाप बंद करा दिया गया। दुकानों पर शराब पिलाने वाले दुकानदारों और पियक्कड़ों सहित 22 लोगाें को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम सदर अतुल कुमार, सीओ सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी और शहर कोतवाल बलिराम मिश्र रविवार रात भारी भरकम फोर्स लेकर शराब की दुकानें चेक करने निकले। दुकानाें पर सिर्फ शराब बेचने का लाइसेंस होता है जबकि लोग वहां बैठकर शराब पी रहे थे। भंगवा चुंगी स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान से अमित सिंह, सनी सोनी, अन्ना सोनी, रिंकू, साबिर और छोटेलाल को शराब पीने के दौरान पुलिस ने दबोच लिया। टक्करगंज बीयर शाप से ओम प्रकाश, हनुमान तिवारी, अशोक कुमार और धर्मेंद्र को पकड़ा गया। सिप्टैन रोड बीयरशाप से दीपक कुमार, मनोज कुमार, जयकुमार और जीवन सोनी को पकड़ा गया। ठठेरी बाजार अंग्रेजी शराब की दुकान से जीवन, गौरव, शिवचंद्रमा और मानसिंह पकड़े गए। सदर बाजार देशी शराब की दुकान से राकेश, देवेंद्र और शिववरन को पकड़ा गया। पल्टन बाजार स्थित माडल शाप पर लाइसेंस न मिलने के कारण उसे बंद करा दिया। हालांकि रात एक बजे दुकान मालिक ने लाइसेंस दिखाया लेकिन पुलिस ने दुकान नहीं खोलने दी। दूसरे दिन सोमवार को भी दुकान बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें