फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन की मालियत से तय हो सर्किल रेट

Thu, 24 Jul 2014 05:30 AM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। ग्रामीण क्षेत्रों सर्किल रेट तय करने में अफसरों की मनमानी से लोगों में नाराजगी है। तहसीलों को मिली आपत्तियों में जमीन की मालियत के हिसाब से सर्किल रेट तय करने की मांग की गई है। हालांकि सदर तहसील स्थित निबंधक कार्यालय में कोई भी आपत्ति नहीं आई है।
विज्ञापन

जिले में नए सिरे से सर्किल रेट का निर्धारण किया जा रहा है। एक अगस्त से लागू हो रही नई सर्किल दर सभी सहायक निबंधक कार्यालयों में भेजी गई है। प्रत्येक तहसीलों में 15 से 25 प्रतिशत तक हो रही वृद्धि पर आम लोगों से आपत्तियां मांगी गई हैं। पट्टी तहसील में आई आपत्तियों में जमीन की उपयोगिता के हिसाब से सर्किल रेट निर्धारित करने की मांग की गई है जबकि कुछ लोगों ने प्रत्येक पांच वर्ष के उपरांत सर्किल दर बढ़ाने की मांग की है। सबसे अधिक सर्किल दर नगर क्षेत्र की जमीनों की बढ़ी है। शहर के अधिकांश मुहल्ले ऐसे हैं जहां जमीन की कीमतों में 25 फीसदी तक का इजाफा किया गया है। इसके बावजूद अभी तक एक भी आपत्ति नहीं आई है। फिलहाल विभाग ने आपत्तियां लेने का समय बढ़ाकर 26 जुलाई कर दिया है। एआईजी स्टांप एसके त्रिपाठी ने बताया कि 25 जुलाई को अवकाश होने के कारण सभी निबंधक कार्यालयों में 26 जुलाई तक आपत्तियां ली जाएंगी। 31 जुलाई तक निस्तारण कर एक अगस्त से नया सर्किल रेट लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें