फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात से पानी-पानी-पानी

Sat, 19 Jul 2014 05:30 AM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। आधी रात से शुरू हुई बारिश ने इस वर्ष हुई अब तक की बरसात का रिकार्ड तोड़ दिया। आधी रात से शुरू हुआ पानी सुबह 11 बजे तक बरसता रहा। इससे नगर के मुहल्लों की सड़कें नाले में तब्दील हो गईं। दुकानों और घरों में पानी घुस गया।
विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद बादलों को जिले के लोगों पर तरस आया। आसमान में रात को हलचल हुई हुई और काले बादल छा गए। थोड़ी ही देर में बारिश शुरू हो गई। रात से बारिश शुरू हुई तो उसका क्रम लगातार बना रहा। यह सिलसिला दिन के 11 बजे तक चलता रहा। गुरुवार रात से शुरू हुई बरसात को इस वर्ष की सबसे बड़ी बरसात है। शुक्रवार को 82 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। इसके पहले सात जुलाई को 41 मिलीमीटर बरसात रिकार्ड की गई थी। इस वर्ष अब तक 376.7 मिलीमीटर बरसात रिकार्ड हो गई है। घर से बाहर निकले लोग भीगने से बचने का प्रयास करते रहे तो खुशनुमा मौसम देख युवा बाइक लेकर सड़कों पर आनंद लेते नजर आए। उधर सुबह आफिस और स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश होने से कई दिनों से पड़ रही गर्मी से भी लोगों को राहत भी मिल गई। पूरे दिन बादल होने के कारण मौसम ठंडा रहा। इस बरसात से किसानों के चेहरों पर भी खुशी की लहर दौड़ गई है। नाउम्मीद हो चुके किसान अब फिर से खेती की तैयारी में लग गए हैं। तैयार नर्सरी की रोपाई वह इस पानी से खेतों में कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें