फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इश्क में फना हो गए प्रेमी युगल

Mon, 23 Jun 2014 05:30 AM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
जेठवारा(प्रतापगढ़)। तीन दिन पहले मुंबई से अपने गांव मड़ियारी आए रंजीत (18) ने प्रेमिका पूजा (17) के साथ सल्फास खा लिया। शनिवार सुबह रंजीत के घर के बाहर गोशाले में दोनाें एक चारपाई पर बेहोशी की हालत में मिले। उन्हें आनन फानन में जिला अस्पताल लाया गया। यहां पूजा को मृतक घोषित कर रंजीत को इलाहाबाद भेजा गया। बाद में रंजीत की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

रंजीत के पिता प्रेमचंद मुंबई में काम करते हैं। उनकी रिश्तेदारी मानधाता थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव में महावीर के यहां है। कुछ दिन पहले रंजीत एक माह के लिए गाजीपुर गांव गया था। इस दौरान पड़ोस के गांव सराय सुजान की पूजा से उसका संपर्क हो गया। पूजा के पिता भी मुंबई में रहते हैं। कुछ दिनों बाद रंजीत मुंबई में ही रहने वाले अपने चचेरे मौसा के पास जाकर रहने लगा। इस बीच रंजीत की फोन से पूजा से बातें होती रहीं। तीन दिन पहले रंजीत मुंबई से आया लेकिन अपने घर नहीं पहुंचा। तीन दिन पहले ही पूजा भी अपने घर से निकली लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शनिवार सुबह रंजीत के घरवालाें को दोनों गोशाले में एक चारपाई पर बेहोश पड़े मिले। पास में सल्फास की डिब्बी पड़ी थी। दोनाें को जिला अस्पताल लाया गया। जिला मुख्यालय से सूचना जाने के बाद जेठवारा और मानधाता पुलिस सक्रिय हुई। मानधाता एसओ निशीकांत राय पूजा के घर सराय सुजान गांव पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला। पता चला कि घटना जेठवारा इलाके में हुई है। जेठवारा पुलिस को दोपहर तक घटना की जानकारी नहीं हो सकी। सीओ सदर राजवीर सिंह की फटकार पर हलका दरोगा मड़ियारी गांव पहुंचा। हालांकि रंजीत के घर पर उन्हें भी कोई नहीं मिला। सीओ ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। इसी के चलते जहर खा लिया। किसी पक्ष ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें