पट्टी (ब्यूरो)। कंधई थाना क्षेत्र के रत्नाकरपुर गांव के पास दो बाइक सवार चार बदमाशों ने कंप्यूटर की दुकान चलाने वाले जय प्रकाश चौरसिया को मारपीट कर लूट लिया। कंधई के ही उतरास गांव का निवासी जय प्रकाश मदाफरपुर बाजार में दुकान चलाता है। वह बुधवार रात घर जा रहा था। रत्नाकरपुर गांव के पास दो मोटर साइकिल सवार चार बदमाशाें ने उसे रोका और कैमरे के साथ ही ढाई हजार रुपये लूट लिया। घटना की तहरीर थाने में दी गई है।