प्रतापगढ़। साईं चरण की धूल को माथे जो लगाओगे, चारों धाम का पुण्य शिरडी में कमाओगे....।, र्साइंराम, साईंश्याम, साईंभगवान, शिरडी के दाता सबसे महान....। शहर के साकेत पीजीकालेज में बीती शाम साईं जागरण में यह गीत सुनकर सभी भक्त झूम उठे।
दहिलामऊ स्थित साकेत पीजी कालेज में स्थित साईं मंदिर में बुधवार की शाम साईं जागरण का आयोजन किया गया। कालेज परिसर में आयोजित साईं जागरण में उमड़ा भक्त देररात तक भक्ति के रस में डूबे रहे। रविशंकर मिश्र ने अपने जादुई आवाज से साईंबाबा की गाथा प्रस्तुत कर सभी को झूमने को मजबूर कर दिया। गीत प्रस्तुत करने वाले आर्केस्ट्रा ग्रुप के कलाकारों ने शिव का तांडव नृत्य, शिव की शमशान होली, मां काली की झांकी और राधा-कृष्ण की रासलीला प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। भक्तों के आकर्षण का केंद्र शनि और शुक्र के प्रकोप एकांकी में कुष्ठ रोगी पर साईंबाबा की कृपा दृष्टि सबके आकर्षण का केंद्र रही। माता-पिता को तीनों लोकों से बड़ी निधि बताते हुए पृथ्वी का ईश्वर बताया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हर्षित श्रीवास्तव ने पूजन अर्चन करके किया। इस मौके पर कालेज के प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव, प्राचार्य डॉ. नीलिमा श्रीवास्तव, प्रेमचंद्र, कुसुम शुक्ला, डॉ. प्रभात शर्मा, समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य, वीपी सिंह, केपी चतुर्वेदी, विजय श्रीवास्तव, डॉ. अवधेश शर्मा, अनूप कुमार दत्ता, संतोष मिश्रा, रवींद्र त्रिपाठी, मीना सिंह, रेनू त्रिपाठी, अनीता यादव आदि उपस्थित रहीं।