रखहा (ब्यूरो)। कंधई थाना क्षेत्र के पांडेय का पुरवा निवासी ओम प्रकाश (35) पुत्र रामदेव आतिशबाजी का काम करता है। शनिवार की शाम वह दुलापुर से एक बारात में आतिशबाजी करने रानीगंज गया था। वहां द्वारपूजा के दौरान अचानक पटाखा उसके हाथ में फट गया। इससे वह झुलस गया। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया।