फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के बाद फूंक दिया छप्पर

Sun, 18 May 2014 05:30 AM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
घुइसरनाथधाम। जमीन के विवाद में विपक्षियों ने मारपीट करने के साथ छप्परों में आग लगा दी। ग्रामीण आग बुझाने दौड़े तो उन्हें भी ईंट पत्थर लेकर दौड़ा लिया। घटना की तहरीर थाने में दी गई है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के कुभापुर गांव निवासी लाल प्रताप वर्मा का अपने पड़ोसियों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसको लेकर शुक्रवार को दोनों में कहा सुनी हो गई। इस पर विपक्षी उसके घर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाल प्रताप की जमकर पिटाई कर दी। उसे बचाने दौड़ी उसकी पत्नी राजेश्वरी को भी मारापीटा गया। यही नहीं आरोप है कि विपक्षियों ने उसके छप्पर में आग लगा दी। शोर शराबे पर ग्रामीण आग बुझाने पहुंचे तो उन्हें ईंट पत्थर लेकर दौड़ा लिया गया। इससे ग्रामीण नजदीक नहीं आए। आग भड़की तो लाल प्रताप के साथ ही उसके भाई दिनेश के छप्पर तक पहुंच गई। इसके बाद गांव के राम सजीवन, संतराम, राम प्रकाश व रामअंजोर के छप्परों को भी अपने कब्जे में ले लिया। भारी संख्या में जब ग्रामीण जुटे तो विपक्षी भाग निकले। इस पर ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू किया। मामले की तहरीर सांगीपुर थाने में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें