पट्टी (ब्यूरो)। क्षेत्र के सरायमधई कोट में चंदन के वृक्ष भारी संख्या में लगाए गए हैं। इन पर चोरोें की नजर गड़ गई है। अक्सर मौका पाकर पेड़ों को काट कर लोग उठा ले जाते है। शनिवार रात आधा दर्जन चंदन के पेड़ों को काट कर उनके टुकड़े बना सड़क किनारे खेताें में रखा गया था। इधर हो रही लगातार चोरियों के चलते ग्रामीणों के रतजगा करने तथा सहालग के चलते सड़क पर आवागमन चालू रहने के कारण चोर यह लकड़ी नहीं ले जा सके। मामले की सूचना बाग मालिक आदित्य भान तक पहुंची तो वह यह लकड़ियां अपने घर उठा लाए। इसके पूर्व बीते वर्ष दिसंबर में बीस से अधिक चंदन के पेड़ाें को काट कर चोर उठा ले गए थे। मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मगर पुलिस के प्रकरण में गंभीरता न दिखाने के चलते चोराें ने दोबारा धावा बोल दिया। हालांकि वे ग्रामीणों की आवाजाही के कारण लकड़ी ले जाने में कामयाब नहीं हो सके।