फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिक सोच वाले बच्चे पुरस्कृत

Fri, 02 May 2014 05:30 AM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा (ब्यूरो)। कृपालु बालिका महाविद्यालय में गुरुवार को अष्टम शैक्षिक प्रदर्शनी में बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनका उत्साहवर्धन करने के लिए उन्हें पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि आंचलिक विज्ञान केंद्र लखनऊ के प्रमुख परियोजना समन्वयक उमेश रस्तोगी ने कहा कि बालिकाओं का प्रदर्शन देख ऐसा लगता है कि बच्चों की रुचि विज्ञान में बहुत अधिक है। ऐसे बच्चों से ही देश के विकास की उम्मीद होती है। आल इंडिया दलित मुस्लिम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शहाबुद्दीन ने कहा कि ग्रामीण परिवेश भी विज्ञान की सोच रखने वाले बालिकाओं को शिक्षा देने वाले शिक्षक प्रशंसा के योग्य हैं। जिनकी मेहनत से प्रदर्शन में बालिकाओं ने सराहनीय कार्य किया है। इसके बाद सफल बालिकाओं को मेहमानों ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर कृपालु महाराज की सुपुत्री विशाखा त्रिपाठी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें