कुंडा (ब्यूरो)। अमीर पब्लिक स्कूल आजाद नगर के बच्चों ने मंगलवार को मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रैली निकाली। प्रबंधक शकील ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। कस्बे में भ्रमण के दौरान बच्चे मतदान अवश्य करने और भारतीय संविधान का सम्मान करने का नारा बुलंद कर रहे थे। इस मौके पर वीएन शर्मा, वाईपी शुक्ला, मिथिलेश सिंह, सुनीता, किरन, सुनील, विनोद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।