फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब और बीयर की दुकानों पर छापेमारी

Thu, 24 Apr 2014 05:30 AM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। अंग्रेजी, बीयर और देसी शराब की दुकानों पर निर्धारित दर से अधिक रुपये वसूलने पर आबकारी विभाग के अधिकारियों ने छापामारी कर पांच दुकानों पर जुर्माना ठोका है। इधर, बंधवा बाजार के निकट स्थित भट्ठे पर 40 लीटर कच्ची शराब मिली है। हालांकि आरोपी भागने में सफल रहे। एक अप्रैल से अंग्रेजी, बीयर और देसी शराब के दामों में बीस प्रतिशत का इजाफा कर दिया गया है। सरकारी दुकानों पर बची शराब की बोतलों में पुराना मूल्य प्रिंट है। इससे दुकानदार बढ़ा कर ले रहे हैं। कुछ ग्राहकों की शिकायत अधिकारियों तक पहुंची कि पट्टी और रानीगंज इलाकों में दूना दाम वसूला जा रहा है। बुधवार को जिला आबकारी अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी अपनी टीम के साथ दौरा कर दुकानों का औचक निरीक्षण किया। बंधवा बाजार के निकट स्थित भट्ठे पर कच्ची शराब बनने की सूचना पर पहुंचे अधिकारियों को 40 लीटर कच्ची शराब, लहन और उपकरण मिले। कारोबार में लिप्त में लोग भागने में सफल रहे। टीम के अधिकारियों ने पट्टी, रानीगंज तहसीलों में स्थित अंग्रेजी, देसी और बीयर की दुकानों का निरीक्षण कर पांच दुकानों पर जुर्माना ठोका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें