प्रतापगढ़। इलाहाबाद की तरफ जा रही रोडवेज बस की टक्कर से कुसुमी गेट का बैरियर टूट गया। केबिनमैन ने इसकी सूचना आरपीएफ को दी। चेन लगाकर ट्रेनों को निकाला गया। इससे सुबह से लेकर 10 बजे तक जाम लगा रहा। बुधवार सुबह इलाहाबाद जा रही एक बस ने बैरियर में टक्कर मार दी। केबिनमैन ने बस को रोकना चाहा लेकिन वह रुका नहीं। इस पर उसने बस का नंबर नोट कर आरपीएफ को सूचना दी। इसके बाद ट्रेनों को चेन लगाकर काशन पर निकाला गया। उधर आरपीएफ ने बस के नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गेट पर चेन लगाने में समय लगने के कारण सुबह वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सुबह सरयू के समय तो वाहनों की कतार लगी हुई थी। वन पीएफ व थ्रीपीएफ के समय भी चेन लगाने के कारण घंटों जाम लगा रहा। कुछ छोटे वाहन लाइन के किनारे से घूमते हुए भुपियामऊ चौकी से भी गुजरने का प्रयास करते रहे लेकिन ट्रेन आने के कारण वह बीच में ही फंस गए।