फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच करने कालेज धमकी टीम, हड़कंप

Sun, 06 Apr 2014 05:30 AM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा/ विहार । राजकीय बालिका इंटर कालेज टेकीपट्टी में परीक्षा के दौरान नकल कराने के बदले रुपये लेने और उत्पीड़न की शिकायत की जांच करने शनिवार को डीआईओएस कार्यालय की टीम आ धमकी। इससे कालेज में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

जीजीआईसी टेकी पट्टी में कार्यवाहक प्रधानाचार्य के बदले अधिकारियों ने अशोक यादव को केंद्र व्यवस्थापक बनाया था। बोर्ड की परीक्षा शुक्रवार को समाप्त हो गई। जीजीआईसी में परीक्षा के दौरान परीक्षार्थ्यों से नकल कराने के नाम पर रुपये वसूलने और रुपये न देने पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र डीएम और विभागीय अधिकारियों को दिया गया था। शिकायत की जांच करने के लिए शनिवार को डीआईओएस कार्यालय से एक टीम टेकी पट्टी स्थित कालेज पहुंची। टीम को देख कालेज में हड़कंप मच गया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने शिकायती पत्र की जांच शुरू की और केंद्र व्यवस्थापक अशोक को भी तलब किया। छानबीन के दौरान परीक्षा देने वाली छात्राओं के परिजनों को भी बुलाया गया। सभी से शिकायत की बाबत जानकारी ली गई। शिकायत कर्ताओं से भी टीम के सदस्यों ने काफी देर तक पूछताछ की। करीब चार घंटे तक चली पड़ताल के बाद टीम के लोग रिपोर्ट तैयार कर वापस लौट गए। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि वह अभी बैठक में व्यस्त हैं। वहां से निकलने के बाद ही जांच रिपोर्ट की बात बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें