फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समृद्धि की देवी है गाय : एनके सिंह

Mon, 10 Feb 2014 05:43 AM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
गड़वारा। आदि शक्ति गायत्री देवी धाम धरमपुर में नौ दिवसीय गायत्री अनुष्ठान के साथ ही गोशाला का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में गायत्री ट्रस्ट के चेयरमैन एनके सिंह व प्रेरक रामसजीवन को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विकास खंड संडवा चंद्रिका के धरमपुर गांव स्थित गायत्री देवी धाम पर नौ दिवसीय गायत्री अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इसके बाद पूर्णाहुति के साथ ही भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मंदिर के बगल एक गौशाला का उद्घाटन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि गायत्री ट्रस्ट के चेयरमैन एनके सिंह ने फीता काटकर इसकी शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने गाय को समृद्धि की देवी बताया। कहा कि गाय की सेवा धन धान्य से परिपूर्ण कर देती है। व्यवस्थापक राजमणि तिवारी ने मुख्यअतिथि व गौशाला के प्रणेता रामसजीवन सिंह को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अंजनी सिंह, श्रीकांत पांडेय, शिवकुमार मिश्रा, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें