जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के बांसी गांव निवासी जियाउल (20) ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।। अब पुलिस आत्महत्या के कारणाें को जानने का प्रयास कर रही है। इसके लिए उसके मोबाइल पर 3-4 दिनाें में बातचीत करने वालाें का विवरण जुटाया जा रहा है।
इलाहाबाद से बीसीए कर रहे जियाउल का शव बुधवार की सुबह उसके बगल के गांव कसेरुआ थाना मानधाता के एक कालेज परिसर में पेड़ से लटकता हुआ पाया गया था। उसके पैर जमीन से छू रहे थे। ऐसे में परिजन उसकी हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाने लगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। परिजनों ने इतना बताया कि वह तीन-चार दिनों से गुमसुम रहता था। फोन करने के बाद भी रिसीव नहीं करता था। एसओ मानधाता अरविंद तिवारी ने बताया कि काल डिटेल आने के बाद यह साफ हो जाएगा कि तीन-चार दिनाें में उसने किससे बातचीत की थी। वही लोग उसके आत्महत्या करने की बाबत कुछ बता सकते हैं।