फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को किया लहूलुहान, हालत गंभीर

Sat, 28 Sep 2013 05:36 AM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। शहर के भैरोपुर मोहल्ले में दबंगों ने शुक्रवार सुबह मंदीप भारती (22) को सड़क पर मारापीटा। इससे वह लहूलुहान हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां से इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। इस बाबत पांच लोगाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मंदीप सुबह करीब 8 बजे बाइक से गैस सिलेंडर भराने जा रहा था। जैसे ही वह सड़क पर पहुंचा, पांच लोगाें ने उसे रोका और सड़क पर घसीटकर मारापीटा। आसपास के लोग उसे जिला अस्पताल लाए। हालत गंभीर होने के कारण उसे इलाहाबाद भेज दिया गया। घटना की बाबत मंदीप भारती की मां शकुंतला ने नगर कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप लगाया कि हमलावराें ने उसके बेटे को मारने पीटने के साथ ही गैस सिलेंडर और पैसा लूट लिया। कोतवाल कुलदीप तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों में काफी दिनों से विवाद चल रहा है। मारपीट की सूचना मिली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें