फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैब टैक्निशियन करता है वसूली

Tue, 09 Jul 2013 05:30 AM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टी (ब्यूरो)। सीएचसी पर तैनात लैब टैक्निशियन पर अतिरिक्त पैसा वसूलता है और विभाग के खाते में निर्धारित रकम भी जमा नहीं कर रहा। डॉक्टरों ने सीएमओ को शिकायती पत्र भेज जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सीएचसी में तैनात चिकित्सक दीपक सिंह, अर्चना गोयल, आरके पांडेय, फार्मासिस्ट अनुपम श्रीवास्तव व अन्य कर्मचारियों ने सीएमओ को शिकायती पत्र भेजकर लैब टेक्नीशियन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायती पत्र के मुताबिक वह मरीजों व तीमारदारों से विभाग द्वारा निर्धारित से अधिक रकम लेकर जांच करता है। अतिरिक्त पैसा न देने पर गलत रिपोर्ट तैयार कर देता है, जिससे मरीजों की जान पर बन आती है। इस बाबत पूछताछ करने या रोकने पर वह स्टाफ के लोगों को भी धमकाता है। जांच की संख्या अधिक होने के बावजूद वह मात्र नौ सौ रुपये ही प्रतिमाह विभागीय कोष में जमा करता है। चिकित्सकों ने जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें