फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमरे में कैद होगी घपले की जांच

Fri, 14 Jun 2013 05:30 AM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। ग्राम पंचायत शेखपुर अठगवां में हुए विकास कार्यों में जबरदस्त घपला हुआ है। डीएम ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जांच की वीडियोग्राफी का आदेश दिया है। एक हफ्ते में अफसरों को जांच रिपोर्ट सौंपनी है।
विज्ञापन

बाबाबेलखरनाथधाम विकास खंड में ग्राम पंचायत शेखपुर अठगवां स्थित है। इस ग्राम पंचायत में मनरेगा सहित कई मद में विकास के लिए धन प्रशासन से भेजा गया। कराए गए कार्यों में गुणवत्ता पर सवाल खड़ा हो गया है। डीएम से की गई शिकायत में घपले का भी आरोप हैं। जिलाधिकारी विद्याभूषण ने प्रकरण की जांच के लिए जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियां, व सहायक अभियंता डीआरडीए को नामित किया है। उीएम ने निर्देश दिया है कि जांच के वक्त प्रधान व शिकायतकर्ता को भी मौके पर बुलाया जाए। जांच प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाए ताकि बाद में रिपोर्ट पर किसी तरह की आपत्ति न दर्ज करा सके। एक हफ्ते के भीतर जांच रिपोर्ट देनी है।
विकास भवन स्थित वित्त विकास निगम में कई साल से तैनात दो कर्मचारियों का तबादला अमेठी के लिए हुआ है। इसमें सहायक लिपिक पद पर तैनात राम कुमार व चतुर्थ श्रेणी कर्मी संत प्रसाद शामिल हैं। इस आशय का आदेश शासन से डीएम कार्यालय पहुंच चुका है। हालांकि अभी इन दोनों को रिलीव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें