फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई की गिरफ्त में घंटों रहे हथिगवां के पूर्व एसओ

Thu, 14 Mar 2013 05:30 AM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा। बलीपुर कांड में भगोड़े हथिगवां के एसओ मनोज शुक्ला पर सीबीआई की नजर तिरछी हो गई है। कई दिनों तक पड़ताल के बाद बुधवार को सीबीआई ने एसओ को पकड़ा और पूरे दिन कैंप कार्यालय में बैठाए रखा। उससे कई चरणों में पूछताछ की गई। बताया गया कि पूछताछ में टीम को कुछ क्लू मिले हैं। उससे सीबीआई को जांच में थोड़ी बहुत सहूलियत मिल सकती है।
विज्ञापन

हथिगवां के निलंबित एसओ को बुधवार सुबह सीबीआई के कैंप कार्यालय नगर पंचायत कुंडा बुलाया गया। वहां पहुंचने पर उससे तीन चरणों में पूछताछ की गई। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई टीम के सदस्यों ने उससे कई अहम सवाल किए गए हैं। जैसे डीएसपी को बुलाने के बाद वह कहां चला गया था। जब ग्रामीण डीएसपी को पीट रहे थे तो उसने फायरिंग क्यों नहीं की। वारदात के वक्त राजा समर्थकों की उपस्थिति के बारे में भी उससे जानकारी लेने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें