कुंडा (ब्यूरो)। मानिकपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचनपुर गांव में पत्नी को बचाने के दौरान झुलसे पति की मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मानिकपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचनपुर गांव निवासी वीरेंद्र सरोज पुत्र राम सुमेर की शादी ऐंठू गांव निवासी संजू (20) पुत्री किशोरे सरोज के साथ हुई थी। 19 नवंबर को किसी बात से खिन्न होकर संजू ने मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा लिया। चीख पुकार सुनकर पहुंचा पति वीरेंद्र आग बुझाने का प्रयास करने लगा। इससे वह भी गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीण आग बुझाकर दोनों को पीएचसी मानिकपुर ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन इलाहाबाद भेज दिया गया। शनिवार को उपचार के दौरान वीरेंद्र की सांसें थम गईं।