फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आला अधिकारियों का अस्थान में डेरा

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
परियांवा/लवाना। मोहर्रम की दसवीं पर ताजिया का जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन आशंकित है। डीएम और एसपी लगातार अस्थान गांव का भ्रमण कर रहे हैं। शुक्रवार को कमिश्नर और आईजी इलाहाबाद ने भी यहां पहुंचकर लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन

दलित बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या को लेकर भड़के आक्रोश की आग में अस्थान गांव जल उठा था। इस बीच दुष्कर्म पीड़िता (मृत) के परिवार के लोगों ने अधिकारियों को अवगत कराया कि ताजिया का जुलूस उसके घर के सामने से निकलता है। हाल की घटनाओं के कारण इस बार विवाद हो सकता है। दसवीं के जुलूस को लेकर तीन दिनों से डीएम और एसपी अस्थान का भ्रमण कर रहे हैं। शुक्रवार को मंडलायुक्त और आईजी अस्थान पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने अस्थान गांव में दोनों पक्षों से बातचीत की। कहा कि त्योहार को लेकर वे एकजुटता का परिचय दें और जिस तरह से हमेशा एक दूसरे के सुख दुख में शरीक हुए हैं फिर उस पर अमल करें। अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन सभी की हिफाजत करेगा। यहां पर्याप्त फोर्स उपलब्ध है। दसवीं के जुलूस के मौके पर अधिकारी भी गांव में ही रहेंगे। यहां डीएम ने ग्रामीणों को शौचालय का प्रयोग करने की सलाह दी। कहा कि वे शौचालय का प्रयोग करें। उसमें कंडा, उपला न रखें।
डीआईजी इलाहाबाद रेंज एन रवींद्र ने मोहर्रम के मद्देनजर जिले की सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। वह बृहस्पतिवार की शाम यहां आए थे। पुलिस लाइंस में क्षेत्राधिकारियों के साथ बैठक की और सभी को ताजिया दफन होने वाले स्थान का निरीक्षण करने को कहा। डीआईजी के निर्देश के क्रम में शुक्रवार को क्षेत्राधिकारियों ने अपने इलाके का भ्रमण कर ताजिया दफन होने वाले स्थान देखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें