फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू की दस्तक पर आशापुर पहुंची डाक्टरों की टीम

Tue, 06 Nov 2012 12:00 PM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगढ़। सीएचसी रानीगंज अंतर्गत आशापुर गांव में रिटायर्ड शिक्षक के डेंगू बुखार की चपेट में आने की खबर समाचार पत्रों में छपने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। सीएमओ के निर्देश पर रानीगंज सीएचसी के चिकित्सकों की पूरी टीम गांव पहुंची और वहां ग्रामीणों की स्लाइड निकालने के साथ बचाव के उपाय किए। इस दौरान दवाओं का छिड़काव भी किया गया।
विज्ञापन

आशापुर गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक शिव अचल सिंह डेंगू की चपेट में आ गए थे। उनकी हालत खराब होने पर पीजीआई में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज अब भी चल रहा है। इसकी खबर छपने के बाद स्वास्थ्य विभाग को जानकारी हुई कि ग्रामीण अंचल के आशापुर गांव में डेगू का कहर शुरू हो गया है। इसके पूर्व स्वास्थ्य महकमा इस मामले से बेखबर था, मामले में जानकारी के बाद सीएमओ ने सीएचसी रानीगंज के चिकित्साधीक्षक एम नारायण को निर्देशित किया कि वह गांव पहुंचें। सोमवार को वह पूरी टीम के साथ गांव पहुंच गए। इस दौरान स्वास्थ्य टीम द्वारा 32 लोगों के रक्त नमूने लेकर स्लाइड बनाई जो बुखार से पीड़ित चल रहे थे। पचास से अधिक लोगों को दवाइयों का वितरण भी किया गया। गांव में डीटीसी व पैराथिलम का छिड़काव भी किया गया। डाक्टरों ने ग्रामीणों को बताया कि गंदा पानी जमा न होने दें व साफ सफाई का विशेष ख्याल रखें। ठंड में पूरी बांह के कपड़े पहनें तथा रात में मच्छरदानी का प्रयोग करें। बुखार उल्टी व चक्कर आने, मुंह से रक्तस्राव होने पर तत्काल निकट के सीएचसी पर सूचना दें और जांच कराएं। इस बीच पूरे कैंप के दौरान सीएमओ गांव के हालात का जायजा मोबाइल पर टीम के सदस्यों से लेते रहे। इधर ग्राम पंचायत स्तर से भी नालियों की सफाई व कुंओं में ब्लीचिंग पाउडर डालने का काम कराया गया। डाक्टरों की टीम में शिव बहादुर मौर्य, के के यादव, ओपी सिंह, दिलीप गुप्ता, एएनएम चंद्रावती व दीपिका मिश्रा शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें