फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवालियों पर शिकंजा कसने में हांफ रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों की सुस्ती देख चढ़ा एसपी का पारा
विज्ञापन

थानेदारों की लगाई क्लास, सभी दरोगा व चौकी प्रभारी के कार्यों का हो रहा मूल्यांकन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। लोकसभा चुनाव करीब होने के बावजूद जिले की पुलिस बवालियों पर शिकंजा कसने में नाकाम है। सूची बनाने के बाद पुलिस खामोश बैठी हुई है। कई दरोगा या चौकी प्रभारी ऐसे हैं, जिन्होंने कार्रवाई नहीं की। पुलिसकर्मियों की सुस्ती देख एसपी का पारा चढ़ा। उन्होंने थानेदारों की क्लास लगाई।
लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। चुनाव आयोग पल-पल जिला प्रशासन से अपडेट ले रहा है। जिले की पुलिस चुनाव में करीब 15 हजार लोगों से खतरा होने की आशंका जताते हुए खामोश बैठ गई। जबकि सभी चौकी प्रभारियों, दरोगा को टारगेट दिया गया था। बवालियों के साथ ही शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश अधिकारियों ने दे रखा था। अभी तक कई ऐसे चौकी प्रभारी व दरोगा हैं, जिन्होंने अपने इलाके में एक भी निरोधात्मक कार्रवाई नहीं की। लोगों को चुनाव के पूर्व पाबंद भी नहीं किया गया है। अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने में पुलिस नाकाम रही। असलहे भी अभी तक जमा नहीं कराए जा सके। आयोग को अपडेट करने के लिए पुलिस अफसरों के पास कुछ खास नहीं है। ऐसे में पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने मातहतों की क्लास लगाई। जिसके बाद सभी थानाध्यक्ष माथापच्ची कर रहे हैं। एसपी एस आनंद ने कहा कि किसी भी कीमत पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर हाल में निरोधात्मक कार्रवाई होती रहनी चाहिए।
विज्ञापन


चुनावी कार्रवाई में तीन चौकी प्रभारी फेल
लोकसभा चुनाव को लेकर नगर कोतवाली क्षेत्र के तीन चौकी प्रभारी फेल हो गए हैं। भुपियामऊ चौकी प्रभारी टीएन पांडेय, जेल चौकी प्रभारी अमित सिंह और पृथ्वीगंज चौकी प्रभारी अंगीरा प्रसाद दुबे अभी तक बवालियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सके। ऐसे में तीनों चौकी प्रभारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। नगर कोतवाल ने सभी चौकी प्रभारियों के साथ बैठक करते हुए चुनाव की तैयारियों को गंभीरता से लेने का निर्देश सुनाया।

अब तक 27 हजार के खिलाफ कार्रवाई
वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में जिला प्रशासन ने पूरे जिले में करीब 70 हजार से अधिक लोगों को 107/16 में पाबंद किया था। इस बार अभी तक 27 हजार लोगों को ही पाबंद किया गया है। जिले में लगभग 17 हजार शस्त्रधारक हैं। जिसमें केवल 5500 लोगों का ही असलहा जमा कराया जा सका। अवैध असलहा व शराब पकड़ने की कार्रवाई बहुत कम है।
विज्ञापन


सिपाहियों को नहीं मालूम बीट का काम
नगर कोतवाली के विभिन्न पुलिस चौकियों पर तैनात सिपाहियों को यह नहीं पता है कि उन लोगों को बीट पर क्या-क्या करना है। कोतवाली में बैठक के दौरान जब सिपाहियों से चुनाव समेत अन्य मुद्दों पर कार्रवाई की जानकारी मांगी गई तो वे लोग खामोश रहे। चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि ऐसे सिपाहियों को बीट रिपोटिंग की जानकारी दी जाए, ताकि वे लोग समय रहते चुनावी कार्रवाई पूरी कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें