फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिकता की चकाचौंध में ईश्वर और स्वयं को भूला इंसान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 33
विज्ञापन

आधुनिकता की चकाचौंध में ईश्वर और स्वयं को भूला इंसान
डेरवा(ब्यूरो)। कलियुग में भगवान का नाम लेने से ही मनुष्य के सारे दुख-दर्द दूर हो जाते हैं। बावजूद इसके आधुनिकता की चकाचौंध व पारिवारिक मोहमाया में फंसा इंसान ईश्वर के साथ ही स्वयं को भी भूल चुका है। यह बातें उत्तराखंड पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानुजाचार्य अनंत श्री विभूषित श्री कृष्णाचार्य महाराज ने डेरवा बाजार में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कहीं। उन्होंने कहा कि आदमी के पास हर कार्य के लिए समय है। सिर्फ भगवान का नाम लेने के लिए समय नहीं है। जब हर ओर से मनुष्य निराश होता है तो उसे भगवान की याद आती है। अगर बिना तकलीफ के बिना स्वार्थ के निश्छल भावना से लोग भगवान का भजन करें तो कष्ट उनके नजदीक ही नहीं आएगा। कथा में भोलानाथ वैद्य, कृपा शंकर वैश्य, उमाशंकर वैश्य, भोला सेठ, सजनलाल प्रधान, डा. शैलेश अग्रहरि, मनोज वैश्य, अशोक कौशल, ब्रह्मानंद वैश्य, जयप्रकाश वैश्य, शिवप्रसाद पांडेय, गुड्डू पांडेय, विपिन पांडेय, लवलेश अग्रहरि, बच्चा वैश्य आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार
परियावां (ब्यूरो)। पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। मुकदमा दर्ज करन के बाद उसका चालान कर दिया गया। नवाबगंज पुलिस मंगलवार को गश्त पर थी। इस दौरान काकरिहा मोड़ के पास एक युवक संदिग्ध दशा में दिखा। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम रामबाबू पटेल पुत्र लालजी पटेल निवासी अदलाबाद बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक 12 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने बुधवार को उस पर मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें