फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठवारा में चोरों ने तीन घरों में की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जेठवारा। बेखौफ चोरों ने शुक्रवार रात तीन घरों में जमकर उत्पात मचाया। भट्ठा मालिक के परिजनों को बरामदे में बंद कर बदमाशों ने लगभग सात लाख के जेवर पार कर दिए। सहकारी समिति के सचिव का घर में भी चोरी की गई। शनिवार सुबह चोरी अटैची व ब्रीफकेस मिले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


जेठवारा थाना क्षेत्र के शुकुलपुर काक्षा निवासी अनिल सिंह भट्ठा मालिक हैं। इनके घर में शुक्रवार रात बरामदे में सो रहे परिवार के लोगों को दरवाजा बाहर से बंद करने के बाद एक चोर उन पर निगाह रखने लगा। अन्य चोरों ने आलमारी, बाक्स, सूटकेश आदि का ताला तोड़कर जेवरात व करीब 90 हजार रुपये लेकर भाग गए। लूटे गए जेवर में सोने का हार, अंगूठी, पायल, करधन, झुमका, जंजीर आदि आभूषण थे। शनिवार सुबह परिवार के लोग सोकर उठे तो दंग रह गए। बाहर से दरवाजा बंद था। शोर नी पड़ोस के लोग पहुंचे और दरवाजा खोला। लोगों ने देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरे पड़े थे। जेवरात व रुपये गायब थे। चोरों ने छत पर खाली अटैची व ब्रीफकेस टूटा हुआ छोड़ रखा था। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद वापस लौट गई।

दूसरी ओर चोरों ने काक्षा के रहने वाले दयाशंकर कोरी के मकान का दरवाजा तोड़कर आभूषण समेत 5 सौ रुपये नगद उठा ले गए। पीड़ित ने शनिवार को पुलिस को तहरीर दी। इसी रात चोरों ने लक्ष्मीगंज बाजार निवासी सहकारी बैंक के सचिव रामसिंह के घर धावा बोला। परिजन सोते रहे और चोर जेवर व रुपये से भरी अटैची उठा ले गए। सचिव के घर से 10 हजार रुपये नकद व लगभग सवा लाख के जेवरात चुरा ले गए। शनिवार सुबह परिवार के लोगों को चोरी की जानकारी हुई। सचिव के घर से चोरी गई अटैची व ब्रीफकेस खेत में टूटी मिली। पीड़ित रामसिंह ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। जेठवारा एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है, चोरों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें