फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही कक्षा में नौ बच्चों को पढ़ाते मिले छह अध्यापक

Sat, 20 Aug 2016 12:14 AM IST
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Teacher Shimla
विज्ञापन
 सदर ब्लाक के सरायखाण्डेराय प्राइमरी स्कूल में शुक्रवार को एक ही कक्ष में 9 बच्चों को छह शिक्षक पढ़ाते मिले। बीएसए ने हेडमास्टर मधु मिश्रा को निलंबित करने का आदेश दिया है। उधर मानधाता विकास खंड के प्राइमरी स्कूल सरायगंभीरा शुक्रवार को सवा आठ बजे बंद मिलने पर हेडमास्टर को निलंबित करते हुए सहायक अध्यापकों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


बीएसए स्कूलों का निरीक्षण करने के लिए निकले थे। मानधाता के प्राइमरी स्कूल सहेरुआ में बगैर सूचना के गायब मिली शिक्षिका सुधा भारती के  वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए नोटिस जारी किया। इसी दौरान सूचना आई कि प्राइमरी स्कूल गंभीरा बंद है। एनपीआरसी स्कूल भेजा गया तो वहां ताला लटकता मिला। बीएसए ने हेडमास्टर शेष नारायण पांडेय को निलंबित करते हुए सहायक अध्यापक दिग्विजय सिंह, सुनीता वर्मा के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है। सदर के प्राइमरी स्कूल सराय खाण्डेराय में तैनात हैं छह अध्यापक और उपस्थित बच्चों की संख्या 9 थी। वह भी एक ही कमरे में बैठकर सभी बच्चों को पढ़ाने से नाराज बीएसए ने हेडमास्टर मधु मिश्रा को निलंबित करते हुए सहायक अध्यापिका आशा पांडेय के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है। सदर के प्राइमरी स्कूल बड़नपुर में तैनात शिक्षिका रिंकी सिंह ने 19 और 20 अगस्त का अवकाश का प्रार्थना पत्र दिया था, मगर बीईओ को जानकारी नहीं दी थी। वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें