फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 87 लोग मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जिले में रविवार को 24 घंटे के भीतर 87 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। दो कोरोना संदिग्ध मरीजों की मौत हुई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग इसकी पुष्टी नहीं कर रहा है। जिले में एंटीजन किट खत्म हो गई है। जिस वजह से बहुत कम जांचें हो पा रही हैं। स्वास्थ्य कर्मचारी सिर्फ आरटीपीसीआर के लिए स्वॉब ले रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को स्वास्थ्य विभाग की जांच में 87 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। सभी संक्रमितों को चिकित्सकों ने होम आइसोलेट करते हुए आशा बहुओं को देखरेख करने का निर्देश दिया। वहीं जिला अस्पताल में दो कोरोना संदिग्ध मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमण की पुष्टी नहीं कर रहा है। जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11455 पहुंच गई है। इनमें 128 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 7731 लोग स्वस्थ घोषित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें