फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाली बूथों पर वेवकास्टिंग से रखेगी जाएंगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
बवाली बूथों पर वेबकास्टिंग से रखी जाएगी नजर
विज्ञापन

जिले के अतिसंवेदनशील 202 बूथों की वोटिंग का ऑनलाइन होगा प्रसारण
छह मई के चुनाव में हो चुका है सफल प्रयोग
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिले के बवाली बूथों पर वेबकास्टिंग से वोटिंग पर नजर रखी जाएगी। जिला प्रशासन ने 202 बूथों को चिह्नित किया है। इन बूथों पर सुबह छह बजे से ऑनलाइन प्रसारण शुरू होगा, जो शाम मतदान समाप्त होने तक चलता रहेगा। ऑनलाइन प्रसारण के जरिए डीएम कैंप कार्यालय के साथ ही लखनऊ स्थित चुनाव कार्यालय में बैठे अफसर भी बूथों की मानीटरिंग कर सकेंगे।
जिले के कुंडा और बाबागंज विधानसभाओं में छह मई को हुए मतदान में 70 बवाली बूथों की वेबकास्टिंग हुई थी। जिला प्रशासन इसे बड़ी कामयाबी मान रहा है। 12 मई को होने वाले चुनाव में प्रतापगढ़ संसदीय सीट के लिए 202 बवाली बूथों को चिह्नित करते हुए इन बूथों पर वोटिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन करने का फैसला लिया है। इन बूथों पर होने वाली वोटिंग डीएम कैंप कार्यालय के साथ ही लखनऊ में बैठे अफसर देख सकेंगे। अगर मतदान के दौरान कोई बवाल होता है या कोई बूथ लूटने का प्रयास करता है तो जिले में बैठे अफसर फौरन कार्रवाई के लिए फोर्स भेज सकेंगे। एडीएम शत्रोहन वैश्य ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए हरसंभव प्रयास हो रहे हैं। अगर जरूरत पड़ी तो और भी बूथों पर वेबकास्टिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट-------
116 बूथों पर माइक्रो आब्जर्वर, 196 बूथों की होगी वीडियोग्राफी
जिले के 116 बूथ ऐेसे हैं, जहां माइक्रो आब्जर्वर के देखरेख में मतदान कराया जाएगा। मार्कपोल से लेकर ईवीएम और वीवीपैट सील कराने की जिम्मेदारी माइक्रो आब्जर्वर पर होगी। जबकि 196 बथों की वीडियोग्राफी कराने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

इनसेट--------
तकनीकी सहायक और मनरेगा कर्मी करेंगे वीडियोग्राफी
जिले के 196 बूथों पर होने वाली वीडियोग्राफी की जिम्मेदारी तकनीकी सहायकों और मनरेगा कर्मियों को सौंपी गई है। तकनीकी सहायकों ने बुधवार को ड्यूटी का पत्र मिलने पर नाराजगी प्रकट की है। हालांकि अभी तक लिखित रूप से कोई विरोध नहीं प्रकट किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें