ट्रेनों में नोरूम, होली पर कैसे लौटेंगे परदेशी
त्योहार के चलते फुल चल रही ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। होली पर दिल्ली और मुंबई से प्रतापगढ़ आने वाली ट्रेनों में 13 से 28 मार्च तक नोरूम चल रहा है। इससे परदेश गए लोगों का त्योहार पर घर पहुंचना मुश्किल होगा। इससे परदेश गए लोगों के साथ उनके परिवार के लोग काफी परेशान हैं।
दिल्ली, मुंबई, पटना, गुजरात और सूरत जैसे महानगरों में कमाने गए ज्यादातर लोग होली के त्योहार पर घर लौटते हैं। ऐसे में लोगों ने दो माह पहले ही टिकट बुक करा लिया था। दिल्ली और मुंबई से प्रयागराज और प्रतापगढ़ के रास्ते से बनारस को जाने वाली ज्यादातर ट्रेनों में नो रूम चल रहा है। सीट की तो बात दूर वेंटिंग टिकट तक नहीं मिल पा रहा है। इससे परदेश गए लोग घर लौटने के लिए परेशान हैं। रेलवे के अफसरों की मानी जाए तो होली पर दिल्ली, मुंबई और गुजरात के साथ सूरत से आने वाली ट्रेनों में 13 से 20 मार्च तक नोरूम है। वहीं प्रतापगढ़, प्रयागराज, बनारस से दिल्ली और मुंबई के साथ गुजरात व सूरत जाने वाली ट्रेनों में 20 से 28 मार्च तक नोरूम चल रहा है। वर्जन---------
होली के त्योहार पर परदेश गए लोग घर लौट रहे हैं। इसलिए नोरूम चल रहा है। यह पहली बार नहीं है, बल्कि प्रत्येक वर्ष होली और दीपावली के त्योहार पर ट्रेनों में भीड़ होती है।
ओपी राव, सीएमआई।