फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फोटो-
वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल
रंगारंग कार्यक्रमों की कैबिनेट मंत्री ने की सराहना
किशुनगंज। कंधई क्षेत्र के बीएडएसके इंस्टीटयूट आफ एजूकेशन किशुनगंज का वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया। मंच छात्र-छात्राओं ने विभिन्न अदाओं और किरदारों से अभिभावकों का मन मोह लिया। संस्थान के डायरेक्टर रमाकांत द्विवेदी ने कहा कि विद्यालय सीमित संसाधनों में दिन पर दिन प्रगति कर रहा है। गरीब निर्धन परिवार के लोगों को थोड़े से शुल्क में बेहतर शिक्षा देने का प्रयास कर रहा है। कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों की सराहना की। शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रदीप कुमार सिंह उर्फ बाले जबकि संचालन धवल द्विवेदी ने किया। इस मौके पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी व अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें