फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बस की टक्कर से दो युवकों की मौत
विज्ञापन

खबर मिलने पर घर में मचा कोहराम, अमेठी थाना क्षेत्र के रामगंज में हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
कोहड़ौर। बेकाबू रोडवेज बस ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने बस में तोडफ़ोड़ की। युवक के मौत की खबर घर पहुंची तो परिजन रोते बिलखते घटनास्थल की ओर भागे।
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के गहरौली निवासी जावेद अहमद (24) पुत्र मुश्ताक मंगलवार को अपने दोस्त योगेंद्र विश्वकर्मा निवासी सेत्तापुर थाना लंभुआ जनपद सुलतानपुर के घर आयोजित समारोह के लिए सामान खरीदने अमेठी जनपद के पीपरपुर थाना क्षेत्र के रामगंज गया था। सामान लेकर निकलते समय सामने से आ रही रोडवेज बस ने दोनों को रौंद दिया। जिससे घटनास्थल पर ही जावेद की मौत हो गई और योगेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग योगेंद्र को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने बस में तोडफ़ोड़ की। खबर मिलने पर परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

रोडवेस बस ने गाय को कुचला, चालक भागा
राजगढ़। प्रयागराज से अयोध्या जा रही रोडवेज बस ने भुपियामऊ चौराहे के पास एक गाय को कुचल दिया। चपेट में आने के बाद गाय बस के चेंबर में फंस गई। घटना के बाद चालक बस छोडक़र भाग निकला।
मैजिक की टक्कर से कार सवार श्रद्धालु घायल
विश्वनाथगंज। मैजिक डाला की टक्कर से कार सवार श्रद्धालु घायल हो गए। सभी को सीएचसी ले जाया गया। मध्य प्रदेश के सागर निवासी कामता प्रसाद कुशवाहा मंगलवार की शाम अयोध्या दर्शन कर कार से वापस घर लौट रहे थे। मानधाता के विश्वनाथगंज बाजार के करीब सामने से आई मैजिक डाला ने कार में टक्कर मार दिया। जिससे कार सवार कामता व उसके परिवार के लोग चुटहिल हो गए।
विज्ञापन

पान की गुमटी का ताला तोडक़र चोरी
अजगरा। चोरों ने पान की गुमटी का ताला तोडक़र हजारों रुपये चुरा ले गए। लालगंज कोतवाली के अजगरा बाजार में शीतलदीन यादव व मुन्नालाल मिश्रा ने पान की दुकान खोल रखी है। सोमवार की रात दोनों गुमटियों का ताला तोडक़र चोर 32 सौ रुपये व कीमती सामान चुरा ले गए। मंगलवार को लोग बाजार पहुंचे तो दंग रह गए। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें